Search

 
 
 

हजारीबाग : महिला पॉकेटमार गैंग एक्टिव, बुजुर्ग महिला का पर्स काटकर उड़ाये दो लाख

 
Hazaribagh :  हजारीबाग में महिला पॉकेटमार गैंग एक बार एक्टिव हो गयी है. यहां चानो गांव में दो महिलाओं ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला का पर्स काटकर दो लाख उड़ा ले गयीं. जानकारी के अनुसार,  सरोज देवी ई-रिक्शा में बैठकर बैंक में पैसे जमा करने जा रही थीं. इसी दौरान एक बच्चे के साथ दो महिलाएं आयीं और उनके साथ ई-रिक्शा में बैठीं. मौका पाकर दोनों महिलाओं ने सरोज देवी का पर्स काटकर दो लाख निकाल लिये और वहां से चलते बनीं. इस घटना के बाद जिलावासी दहशत में हैं.

ई-रिक्शा से उतरीं, तब पता चला पर्स से पैसे गायब हैं

सरोज देवी ने बताया कि दोनों महिलाओं ने अपना थैला उनके बैग के ऊपर रख दी थी. वहीं बच्चा भी बार-बार उनके बैग पर पैर मार रहा था, ताकि मेरा ध्यान भटक जाये. उन्होंने इस पर आपत्ति भी जतायी. इसी दौरान मौका पाकर दोनों महिलाओं ने बैग काटे और पैसे निकाल लिये. जब सरोज देवी ई-रिक्शा से उतरीं, तब जाकर उनको पता चला कि उनके पर्स से पैसे गायब हैं और बैग भी नीचे से कटा हुआ है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही