Search

हजारीबाग : जमीन विवाद में दो गुटों में मारपीट, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

Chouparan : चौपारण प्रखंड के ताजपुर में दो गुटों में मारपीट हुई. दोनों पक्षों की ओर से थाने में दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक ताजपुर निवासी निकी देवी पति : राकेश कुमार सिंह और दिलीप केशरी पिता : स्व. लखन साव ने थाने में अलग-अलग आवेदन दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है. एक पक्ष से पूर्व मुखिया शौकत खान उर्फ भुटू खान सहित पांच और दूसरे पक्ष से पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनिल बर्नवाल उर्फ टुन्नू सहित छह नामजद और 10-12 अन्य लोगों पर विभिन्न आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया गया है. मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. इसमें दो पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे. इसमें दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल हुए हैं. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/train-movement-stopped-for-39-hours-90-trains-cancelled/">

 ओडिशा हादसा : 39 घंटे से ट्रेनों की आवाजाही ठप, 90 ट्रेन कैंसिल, 49 का रूट बदला, 11 शॉर्ट टर्मिनेट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//