Search

 
 
 

हजारीबागः बारात में डांस के दौरान मारपीट, एक गंभीर

 
Hazaribag: हजारीबाग के कटकमसांडी के पबरा में बारात में नाचने के दौरान हुई मारपीट की घटना में आनंद मेहता गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं. उनका इलाज हजारीबाग के सदर अस्पताल में चल रही है. लेकिन उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक पबरा गांव में 29 अप्रैल को बारात आयी थी. बारात में नाचने के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर आनंद मेहता झगड़ा सुलझाने गए थे. लेकिन बारातियों ने उनके साथ ही मारपीट कर दी. मारपीट की घटना में आनंद महतो गंभीर रुप से जख्मी हो गए. घटना को लेकर उनके परिजनों ने पेलावल थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही