Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : मनरेगा में अनियमितता की शिकायत पर दो पक्षों के बीच मारपीट, मुखिया घायल

Hazaribagh: हजारीबाग के चौपारण के सिंघरावां स्थित हजारीधमना में दो पक्षों में हुई मारपीट में मुखिया संतोष कुमार सिंह घायल हो गए. दरअसल इन दिनों मनरेगा से संचालित विभिन्न योजनाओं की जांच चल रही है. इस दौरान शिकायतकर्ता और मुखिया में तनातनी का माहौल बन गया है. उसी दौरान दोनों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-157.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन

थाने में दिए गए आवेदन में मुखिया संतोष सिंह ने लिखा है कि 14 जून की सुबह नौ बजे वह अपने घर से हजारीधमना में माला देवी के खेत में चल रहे काम को देखने जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में ही बिनोद सिंह समेत चार लोगों ने उन्हें रोका और वीडियो बनाने लगे. फिर उनके साथ मारपीट करते हुए गमछे से गला दबाने लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उस दौरान बैग से मास्टर रोल और 20 हजार रुपए नगद छीन लिया. साथ ही विनोद सिंह ने दो लाख रुपए रंगदारी मांगी. इसके पूर्व भी वह रंगदारी की मांग कर चुका है. मुखिया ने विनोद सिंह से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है. इधर विनोद सिंह के पिता ने आवेदन में लिखा है कि मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार को लेकर वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया था. मनरेगा से बने करमाटांड में निर्मित चेकडैम को 14 जून को जेसीबी से मिट्टी भरकर समतलीकरण किया जा रहा था. साक्ष्य के तौर पर उन्होंने उसका वीडियो बनाया था. इसी प्रतिशोध में संतोष सिंह और अन्य लोगों ने धारदार हथियार से लैस होकर उनके घर पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया. साथ ही गले से सोने की चेन और नगद राशि छीन ली व उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया. घर में घुसकर सामान की लूटपाट की. हल्ला करने पर गांव के लोगों को आता देख सभी फरार हो गए. इस संबंध में थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने कहा कि दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है. मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें: ‘टीकू">https://lagatar.in/a-scene-in-the-trailer-of-tiku-weds-sheru-created-a-ruckus-nawazuddin-siddiqui-getting-trolled-on-social-media/">‘टीकू

वेड्स शेरू’ के ट्रेलर के एक सीन पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी हो रहे ट्रोल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही