Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: कंटेनर-टेलर भिड़ंत में लगी आग, तीन लोग झुलसे

Hazaribagh: बरही प्रखंड क्षेत्र स्थित मौगढ़ा के पास शुक्रवार को एक कंटेनर और टेलर में जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं टेलर में आग लग गई. इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों की पहचान राजस्थान के सुभाष गुर्जर, बिहार के नालंदा के लालू कुमार और बाबूलाल कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों के केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं टेलर में आग लग गई. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई. वहीं आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें– 10">https://lagatar.in/hack-the-id-password-of-1-million-facebook-users-delete-400-apps-from-mobile-immediately/">10

लाख फेसबुक यूजर्स के आईडी-पासवर्ड हैक, मोबाइल से तुरंत 400 ऐप्स को करें डिलीट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही