Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : आम के बगीचे में लगी आग, सभी पेड़ जलकर राख

Hazaribagh : हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड स्थित शीलाडीह के बाराडीह में स्व. जगदीश पांडेय के बेटों भागीरथ पांडेय व मिथिलेश पांडेय की दो एकड़ भूमि पर लगे आम के बगीचे में आग लग गयी. यह बगीचा मनरेगा योजना के तहत लगाया गया था. जिसमे 200 आम के पौधों के अलावा शीशम व सागवान के करीब सौ पौधे जलकर राख हो गए. वहीं नाबार्ड की ओर से उस स्थल पर पानी पटाने का पाइप भी जल गया. इससे भुक्तभोगी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. घटना को लेकर मिथिलेश पांडेय ने बताया किअज्ञात लोगों ने शुक्रवार की देर रात आम के बगीचे में आग लगा दी. इसकी सूचना उन्हें शनिवार की सुबह मिली. इस संबंध में उन्होंने बीडीओ को आवेदन दिया है. उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई कर उचित मुआवजे की मांग की है. इसे भी पढ़ें: चतरा:">https://lagatar.in/chatra-tandwa-chief-union-united-on-the-issue-of-unemployment-will-write-a-letter-to-dc-for-employment/">चतरा:

  बेरोजगारी के मुद्दे पर टंडवा मुखिया संघ एकजुट, रोजगार के लिए डीसी को लिखेंगे पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही