Search

हजारीबाग : बस स्टैंड में खड़ी तीन बसों में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Hazaribagh :   हजारीबाग बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के नया बस स्टैंड में खड़ी तीन बसों में आग लग गयी. यह घटना बीती रात करीब 12:30 बजे  की बतायी जा रही है. इस अगलगी में तीनों बस जलकर राख हो गये. जिन बसों में आग लगी है, उनमें से दो रवि और एक सानू सुधांशु बस है. अभी आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में बड़ा बाजार थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया कि उनको रात में सूचना मिली कि बस स्टैंड में खड़ी तीन बसों में आग लग गयी. जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और घंटों मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस जांच कर रही है. (पढ़ें, WTC">https://lagatar.in/wtc-final-india-won-the-toss-put-australia-in-to-bat/">WTC

फाइनल : भारत ने टॉस जीता, ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का न्यौता दिया)

पहले भी कई बार बस स्टैंड में खड़ी गाड़ियों में लग चुकी है आग 

बता दें कि हजारीबाग बस स्टैंड में खड़ी बस में पहली बार आग नहीं लगी है. इससे पहले भी कई बार गाड़ियों में अचानक आग लगी थी. इन गाड़ियों में आग कैसे लगी, इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया. हालांकि लोगों का कहना था कि इंश्योरेंस के कारण गाड़ी मालिकों ने खुद ही गाड़ी में आग लगा दी थी.  बहरहाल एक बार फिर 3 गाड़ियों में आग लग गयी है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-55-thousand-rupees-looted-from-fish-businessman-police-engaged-in-investigation/">रांची:

मछली व्यवसायी से 55 हजार रूपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//