Search

 
 
 

हजारीबाग : कोयला ढुलाई में लगे दो हाईवा पर फायरिंग, अपराधियों ने मौके पर छोड़ा पर्चा

घटना के बाद अपराधी मौके पर प्रिंस खान K.S.S. लिखा एक पर्चा छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पर्चा कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
 

 Hazaribagh : हजारीबाग जिले के पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना में शनिवार देर रात अपराधियों ने कोयला ढुलाई में लगे दो हाईवा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना तेरह माईल के पास हुई, जहां तीन हथियारबंद अपराधियों ने करीब सात राउंड गोलियां चलाईं और लोहे की रॉड से वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए. हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

 

घटना के बाद अपराधी मौके पर प्रिंस खान K.S.S. लिखा एक पर्चा छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पर्चा कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

गौरतलब है कि इसी वर्ष 22 अप्रैल को भी इसी इलाके में अपराधियों ने कोयला ढुलाई कर रहे एक हाईवा में आग लगा दी थी. लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, परियोजना प्रबंधन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही