Search

 
 
 

हजारीबाग : कोल माइंस में गोलीबारी, चालक को पीटा

 
Hazaribagh : केरेडारी में एनटीपीसी के बीजीआर माइनिंग एंड कंपनी में बीती देर रात अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी. इस दौरान माइंस के वाहन चालक के साथ मारपीट भी की. वहीं, माइंस में काम कर रहे मजदूरों और ऑपरेटरों के मोबाइल भी छीन लिए. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. गोलीबारी की घटना के बाद माइंस में चार घंटे काम बंद रहा. घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. घटना को किसने अंजाम दिया है, इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-it-search-at-locations-of-people-associated-with-coal-business/">धनबाद

: कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर आईटी सर्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही