Search

 
 
 

हजारीबागः कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय में फायरिंग

 
Hazaribagh: गैंगस्टर विकास तिवारी के नाम पर अपराधियों ने गोलीबारी की है. घटना जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के पास शुक्रवार की देर शाम हुई. जहां कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगी कंपनी के कार्यालय में घुसकर बाइकसवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, और कर्मियों के साथ मारपीट की.  इसके बाद भागने के दौरान अपराधियों ने कर्मियों के मोबाइल फोन भी छीन लिये. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी है. बताते चलें कि इससे पहले भी गिद्दी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद इसके बाद केरेडारी थाना क्षेत्र में दो दिन पहले अपराधियों ने एनटीपीसी कार्यालय पर गोलीबारी की थी. हाल के दिनों में अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने की घटना में बढ़ोतरी हुई है. जिससे कारोबारी डरे-सहमे हुए हैं. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-policeman-who-drowned-in-river-while-trying-to-catch-cyber-criminal-not-found/">धनबाद

: साइबर अपराधी को पकड़ने में नदी में डूबे सिपाही का पता नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही