Search

हजारीबाग : पहले ठगा, फिर पुलिस बन डराया, दो लाख लेकर भाग रहे दो अपराधियों को पुलिस ने ऐसे दबोचा

 पुलिस ने दो लाख नगद साथ दो अपराधियों को पकड़ा, दो फरार

 Hazaribagh : पैसा डबल करने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी कर भाग रहे दो अपराधियों को चौपारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दो लोग मौके से भाग निकले. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो लाख नगद, पुलिस की दो सेट वर्दी, तीन मोबाइल, दो पुलिस डंडा, एक जोड़ा हंटर जूता और एक स्कॉर्पियो बरामद किया है. चौपारण थानेदार दीपक सिंह ने बताया कि गिद्दी के झबुलाल कुमार यादव ने सूचना दी थी कि चार लोग पैसा डबल करने का झांसा देकर दो लाख रुपये लूटकर गया (बिहार) की ओर भाग रहे हैं. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीछा कर चतरा मोड़ के पास स्कॉर्पियो गाड़ी से भाग रहे दो अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया. वहीं दो अपराधी भागने में सफल रहे. उनदोनों ने पूछताछ में अपना नाम विजय पासवान और नारायण दास बताया. दोनों ने झबुलाल एवं उसके साथियों से पैसा डबल करने के नाम पर दो लाख रुपये ठगी करने की बात स्वीकार की. झबुलाल के आवेदन पर चौपारण थाना में केस दर्ज किया गया. झबुलाल ने बताया कि 16 मार्च को फोन पर संतोष कुमार दांगी ने चार-पांच घंटे में पैसा डबल करने के स्किम के संबंध में बताया था. जिसके झांसे में आकर अपने साथियों के साथ दो लाख रुपये का इंतजाम करके आरोपियों को दिया. पैसा लेकर तीन लोग वहां से चले गये. वहीं पैसा देने वालों को शक न हो इसलिए सिक्योरिटी के तौर पर नारायण दास को हमारे पर छोड़कर गये. जब पैसा दिये पांच घंटा बीत गये तब झबुलाल और उनके साथियों ने नारायण दास से कहा कि आपके साथी कहां है बुलाइये और पैसा दीजिए. इसके बाद अपराधी सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से पुलिस की वर्दी में पहुंचे और पुलिस का डर दिखाकर अपने साथी नारायण को उनलोगों से छुड़ाकर अपने साथ लेकर गया (बिहार) की ओर भागने लगा. शक होने पर झबुलाल  ने तुरंत चौपारण थानेदार को सूचना दी. पुलिस ने भी बिना देर किये पीछा कर चतरा मोड़ के पास से स्कॉर्पियो समेत दो अपराधियों को धर दबोचा. हालांकि दो लोग मौके से भागने में सफल रहे. गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने फरार साथियों के नाम और ठिकाने के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया है. मिले इनपुट के आधार पर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : JDU-BJP">https://lagatar.in/fierce-demonstration-of-class-11-12-students-outside-jdu-bjp-office/">JDU-BJP

कार्यालय के बाहर 11-12वीं के छात्रों का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा विभाग के आदेश को वापस लेने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp