Search

 
 
 

हजारीबाग : अबुआ आवास की पहली सूची जारी, 388 लाभुक चयनित

 
सबसे कम आवास बनेगा टाटीझरिया में तो सबसे अधिक डूमर में Tatijharia, Hazaribagh: राज्य सरकार द्वारा गरीब, असहाय व वृद्धों को दिए जानेवाले अबुआ आवास की प्रथम सूची आ गई है. इसके अंतर्गत टाटीझरिया प्रखंड को 388 लाभुकों को यह आवास दिया जाना है. बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज ने 388 लाभुकों की सूची पंचायत सेवकों को मुहैया करवाते हुए जियो टैग करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा गया कि अयोग्य व्यक्तियों के आवास का जीओ टैग अथवा पंजीकरण नहीं करना है. पूर्व में यदि किसी लाभुक को आवास मिला हुआ है, यदि पक्का का मकान है और आर्थिक रूप से सक्षम है तो ऐसे लाभुक को अबुआ आवास नहीं दिए जाएं. पत्र में निर्देशित किया गया है कि अयोग्य लाभुकों को आवास मुहैया कराए जाने पर भविष्य में पंचायत सचिव और मुखिया पर विभागीय और न्यायिक दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है. इसे भी पढ़ें-ओलावृष्टि">https://lagatar.in/ranchi-cid-will-organize-training-for-sexual-crime-investigation-2/">ओलावृष्टि

से किसानों को हुए नुकसान का रिकॉर्ड कराएं उपलब्ध, रांची डीसी ने दिये निर्देश

प्रथम सूची से बढ़ा मुखिया का सिरदर्द

बता दें कि 388 आवास क्रमशः इन पंचायतों में कोटिवार दिया जाना है. बेड़म पंचायत 58, भराजो पंचायत 46, डहरभंगा 50, धरमपुर 62, डूमर 97, झरपो 23, खैरा 29 और टाटीझरिया को 14 आवास मिलना है. इस सूची से मुखिया का भी सिरदर्द बढ़ गया है. मुखिया ने बताया कि सूची में जिन्हे पहले आवास मिलना चाहिए, उनका नाम ही नहीं है. जो अयोग्य है उसका नाम दर्ज है. हालांकि सूची के अनुसार जीओ टैग भी किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-nine-killed-six-burnt-in-firecracker-factory-explosion/">तमिलनाडु

: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से नौ लोगों की मौत, छह झुलसे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही