Search

 
 
 

हजारीबाग : ईवीएम व वीवीपैट का किया गया प्रथम रेंडमाइजेशन

 
Hazaribagh:  जिला समाहरणालय भवन के एनआईसी में शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर द्वारा कंप्यूटर सिस्टम से ईवीएम और वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन कराया गया. राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को वीवीपैट मशीनों की विधानसभावार सूची उपलब्ध कराई गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान करने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं. उप निर्वाचन पदाधिकारी ने इस दौरान प्रथम रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया. इस दौरान वरीय प्रभारी पदाधिकारी ईवीएम कोषांग, नोडल पदाधिकारी ईवीएम, सहायक निर्वाची पदाधिकारी 24 मांडू, 25 हजारीबाग, 20 बरकट्ठा एवं 21 बरही. राजनीतिक दलों से बहुजन समाजवादी पार्टी से शीना देवी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से विजय सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मा) से गणेश कुमार सीटू, राष्ट्रीय जनता दल से प्रदीप कुमार मेहता, आजसू पार्टी से आनंद सिंह और आम आदमी पार्टी से देव चौहान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-manoj-yadav-campaigned-in-favor-of-nda-candidate/">हजारीबाग

: राजग प्रत्याशी के पक्ष में मनोज यादव ने किया चुनाव प्रचार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही