Search

 
 
 

हजारीबाग:  डाड़ीकला गोलीकांड में पांच गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

 
Hazaribag : डाड़ीकला गोलीकांड पर जानकारी देते हुए एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि दो जनवरी को हुए कांड के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस संबंध में नौ जनवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. उसके बाद आरोपी आनंद साव को पकड़ा गया. उसकी निशानदेही पर चार अन्य आरोपियों पंकज कुमार, रोहित कुमार दास, रामलखन कुमार उर्फ दारा और बसारत मियां को पुलिस ने धरदबोचा. सभी आरोपी चोपाकला उपरैलीटांड़ और डाड़ीकला निवासी हैं. उनके पास से तीन पिस्टल, पांच मैगजीन और 11 गोलियां बरामद की गई हैं. सभी आरोपियों ने दो जनवरी को डाड़ीकला में फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया था. वर्ष 2016 में बसारत मियां के खिलाफ बड़कागांव थाना और डाड़ी टीओपी में आठ मामले दर्ज हैं. बड़कागांव थाना में ही आनंद साव पर वर्ष 2020 व 2022 में दो मामले दर्ज हुए. इसे भी पढ़ें - सालखन">https://lagatar.in/salkhan-should-go-to-odisha-and-do-politics-tribals-and-jains-have-been-worshiping-together-in-parasnath-for-centuries-minister-jagarnath-mahato/">सालखन

ओड़िशा जाकर राजनीति करें, पारसनाथ में आदिवासी व जैनी सदियों से मिलजुलकर पूजा करते आए हैं : मंत्री जगरनाथ महतो
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही