Search

 
 
 

हजारीबाग : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते एक महिला सहित नशे के पांच सौदागर गिरफ्तार

 

25.3 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, नगद 40,160 रुपए बरामद

Hazaribagh : सदर थाना की पुलिस ने एक महिला सहित नशे के पांच कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से 25.3 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और नगद 40,160 रुपए बरामद किया है. यह जानकारी सदर थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर ललित कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि एसपी अरविंद कुमार सिंह को गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि लक्ष्मी टॉकिज के पास देवाशीष चंद्र एवं छोटन साव एवं बंशीलाल चौक के पास सुषमा देवी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं. जिससे आसपास के नवयुवक और बच्चे ब्राउन शुगर के नशे का शिकार हो रहे हैं. जिससे बच्चों में प्रतिकुल असर पड़ रहा है. बच्चों का भविष्य खराब होने की संभावना है. सूचना के आलोक में सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुये लक्ष्मी टॉकिज और शहर के विभिन्न ठिकानों के पास छापेमारी की. इस दौरान देवाशीष चंद्र एवं छोटन साव एवं बंशीलाल चौक के पास सुषमा देवी के पास से ब्राउन शुगर को जब्त किया. साथ ही ब्राउन शुगर के व्यापार में संलिप्त देवाशीष चंद्र उम्र करीब 35 वर्ष साकिन हरि नगर थाना सदर, छोटन साव उम्र 43 वर्ष, साकिन डाड़ थाना कटकमसांडी, सुषमा देवी उम्र 58 वर्ष, संदीप विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष दोनों साकिन बंशीलाल चौक के पास थाना सदर एवं अशोक कुमार उम्र-22 वर्ष साकिन केदला नगर थाना मांडू जिला रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत सदर थाना में कांड संख्या 16/24 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. छापेमारी में सदर थाना, बड़ा बाजार ओपी और महिला थाना के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

बरामद सामान

25.03 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाइल, नगद 40160 रुपये, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन जिसे ब्राउन शुगर का वजन करने में प्रयोग किया जाता है. वहीं 10 रुपये का नोट को लपेट कर बिड़ीनुमा बनाया हुआ जिसके अंदर में एल्मुनियम फाइल जिसके एक तरफ जला हुआ, जिसे ब्राउन शुगर पीने में उपयोग किया जाता है को भी पुलिस ने बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/ed-arrested-coal-businessman-izhar-ansari/">बड़ी

खबर : ईडी ने कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही