Search

 
 
 

हजारीबाग : तीन किलो 20 ग्राम अफीम के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

 
  • तीन बाइक, पांच मोबाइल और एक वेटिंग मशीन जब्त
  • चतरा से अफीम लेकर ओकनी तालाब के पास बैठे थे सभी
Hazaribagh : पुलिस ने अफीम के पांच सौदागरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से तीन किलो अफीम बरामद किया है. वहीं तस्करी में प्रयुक्त तीन बाइक, पांच मोबाइल और एक वेटिंग मशीन जब्त किया है. एसपी अरविंद कुमार सिंह ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग चतरा से अफीम लेकर लोहसिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत ओकनी तालाब के आसपास आए हुए हैं. सदर एसडीपीओ कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम जैसे ही ओकनी तालाब के नजदीक पहुंची, वहां तीन बाइक पर पांच लोग बैठे दिखे. छापेमारी टीम पास पहुंची, तो पांच लोग बाइक छोड़ कर भागने लगे. पुलिस ने सभी को खदेड़ कर पकड़ लिया. पूछताछ में पांचों की पहचान चतरा जिला के पथलगड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेकाटांड निवासी सुखराम मुंडा, तेतरिया निवासी हरीश कुमार व अभिषेक कुमार, लोंबोईया निवासी निकेतन कुमार और पलाटी बेड़ा निवासी लकराई मुंडा के रूप में हुई. पांचों लोगों की तलाशी में इनके पास से प्लास्टिक के थैले में रखे 3 किलो 20 ग्राम अफीम बरामद किया गया. पांचों अभियक्तों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/champai-cabinets-decisions-200-units-of-free-electricity-to-tana-bhagat-families-increased-dress-allowance-of-state-employees-gifts-to-students/">चंपाई

कैबिनेट के फैसलेः टाना भगत परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली, राज्यकर्मियों का बढ़ा पोशाक भत्ता, छात्रों को गिफ्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही