Search

 
 
 

हजारीबाग : देवी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ध्वजारोहण, निकली भव्य शोभायात्रा

 
Barkatta, Hazaribagh: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहाराकला में आयोजित श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ सह देवी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञाधीश बिरेन्द्र शास्त्री के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया और मुखिया अब्बास अंसारी शामिल थे. ध्वजारोहण को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा कोनहाराकला स्थित शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकल कर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए बरकट्ठा डीह, डाकडीह मोड़ से वापसी कर मंदिर परिसर पहुंची. जहां जुलूस का समापन किया गया. जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया. प्रतिनिधियों ने कहा कि पूजा अर्चना से मन को शांति मिलती है. इस भागदौड़ भरी जिंदगी में समय निकालकर पूजा पाठ करना चाहिए. वहीं यज्ञ समिति अध्यक्ष ईश्वर यादव ने बताया कि यज्ञाधीश बिरेंद्र शास्त्री के मुताबिक ध्वजारोहण के साथ ही पूरे गांव में मांस मदिरा के सेवन पर रोक लगाई गई है. 9 अप्रैल को कलशयात्रा के साथ साथ महायज्ञ प्रारंभ होगा. ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न कराने में समिति अध्यक्ष ईश्वर यादव, उपाध्यक्ष मुकेश यादव, सचिव पंकज सोनी, उपसचिव राम अवतार यादव, कोषाध्यक्ष मुकेश सोनी, उपकोषाध्यक्ष मुंशी पासवान, जीवन यादव, मनी यादव, राजू यादव, रामजी पासवान, राजकुमार यादव, श्यामलाल सिंह, महेंद्र ठाकुर, टंमनोज पासवान, जीवलाल साव, एडवोकेट संदीप कुमार, केदार साव, रामसहाय पासवान, राजेन्द्र प्रजापति, आशीष यादव, अरविंद यादव, छोटी दास, सुरेश दास, बालदेव दास और धानेश्वर पासवान समेत कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें-पूर्व">https://lagatar.in/former-mp-ramtal-choudhary-ravindra-pandey-meet-national-congress-leaders-in-delhi/">पूर्व

सांसद रामटहल चौधरी, रवींद्र पांडेय दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से मिले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही