Search

 
 
 

हजारीबाग : प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में उमड़ा आस्था का सैलाब

 
शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ, रिमझिम बारिश के बीच निकली भव्य कलश यात्रा सिर पर कलश रख कर 2500 महिलाओं ने किया भ्रमण 10 हजार श्रद्धालुओं के साथ बरही विधायक हुए शामिल Chauparan, Hazaribagh:  चौपारण प्रखंड के बिगहा में 70 लाख की लागत से बनकर तैयार भव्य शिव मंदिर में सात दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ का आयोजन हो रहा है. रविवार को मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकली. मौसम में अचानक बदलाव के बाद भी कलश शोभायात्रा में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. वहीं कलश यात्रा के प्रारंभ के समय ही भगवान इंद्र की भी महिमा देखने को मिला. रिमझिम बारिश के बूंदों से श्रद्धालुओं पर महिमा बरसी. इससे पूर्व निरमोही अखाड़ा के महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज, इस्कॉन के धर्म गुरु डॉ. केशवानंद दास, विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, झामुमो नेता विनोद विश्वकर्मा, प्रमुख पूर्णिमा देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष विरेंद्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, जिप सदस्य राकेश रंजन, रवि अकेला, आरती कौशल, पूर्व सदस्य रामस्वरूप पासवान, मुखिया मंटू सिंह, गंदौरी दांगी, पूर्व मुखिया विनोद सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद सिन्हा, सुधीर कौशल सहित अन्य गणमान्यों ने व्रतियों के माथे पर कलश देकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95/">सीएम

चंपई सोरेन मंगलवार को पहुंचेंगे महगामा, डीसी ने किया स्थल निरीक्षण

जय श्रीराम, बोलबम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय

कलश शोभायात्रा में जयश्री राम और बोल बम का उद्घोष से पूरे वातावरण का माहौल भक्तिमय बना रहा. लगभग 2500 महिलाएं एवं युवतियों ने सिर पर कलश रख कर चौपारण छठ तालाब पहुंची. मुख्य पुजारी शशि शेखर, सह पुजारी पिंटू कुमार और मिथिलेश चंद्रवंशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ से पवित्र कलश में जलभरी कराई. इस दौरान बरही विधायक उमाशंकर अकेला और पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव भी शामिल हुए.

9 मार्च को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा महायज्ञ

सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि बिगहा शिव मंदिर परिसर में सात दिनों तक शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ महायज्ञ हो रहा है. 4 मार्च को मंडप प्रवेश, अन्नाधिवास, अग्नि स्थापन व हवन प्रारंभ, 5 मार्च को फलाधिवास, 6 मार्च को वेदी पूजन व नगर भ्रमण, 7 मार्च को प्राण-प्रतिष्ठा पूजन, 8 मार्च को महाशिव पर रात्रि में रुद्राभिषेक होगा. वहीं 9 मार्च को हवन-पूजन और पूर्णाहुति के बाद महाप्रसाद का वितरण और महाभंडारा के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा. उन्होंने यह भी बताया कि यज्ञ आयोजन को लेकर मंदिर के सामने मैदान में मेला भी लगा है. मेला में तारा माची, झूला सहित अन्य आकर्षक स्टॉल लगाया गया है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/whose-head-will-bjp-crown-in-dhanbad/">धनबाद

में भाजपा किसके सर सजायेगी ताज ?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही