Search

 
 
 

हजारीबाग: फूड इंस्पेक्टर ने होटलों में की खाद्य पदार्थों की जांच

 
Hazaribagh: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट की जांच की. डीसी और एसडीओ के निर्देश पर पदाधिकारी ने दीपावली को लेकर होटलों की जांच करते हुए खाद्य संबंधी आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने आधा दर्जन होटलों की जांच की. इसमें मुख्य रूप से पीहू जूस शॉप एंड समोसा कर्नर (मटवारी), प्रधान जी जुलाब जामुन वाले (मटवारी), स्वाद रेस्टोरेंट (मटवारी) और शीतल रेस्टोरेंट (नया बस स्टैंड परिसर) प्रमुख है. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-shri-ganesh-for-employment-fair-distributed-appointment-letters-10-lakh-government-jobs-in-a-year/">पीएम

मोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी
मौके पर जांच दल ने मिठाइयों और पनीर की जांच के लिए सैंपल बाहर भेजा. कुछ दुकानों में खाद्य सामग्री में मिलावटी रंग और अन्य मिलावट पायी गई. ऑयल फाइन मशीन से प्रयोग किए गए तेल की शुद्धता से संबंधित भी जांच की गई. मौके पर खाद्य पदाधिकारी ने दुकानों के मालिकों को जागरूक करते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावटी रंग की बजाय फूड कलर का प्रयोग करें. पैंकिंग वाले मिठाइयों और नमकीन के डिब्बों पर निर्माण और प्रयोग की समाप्ति तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करें. अगर दोबारा गड़बड़ी पाई जाती है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने फूड लाइसेंस की भी जांच की. समय-समय पर फूड लाइसेंस नवीनीकरण करने का निर्देश दिया. मौके पर एसएमपीओ मोनिका भारती और खाद्य विभाग कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  झारखंड">https://lagatar.in/home-department-has-approved-rs-25-lakh-for-the-maintenance-and-other-works-of-jharkhand-war-memorial/">झारखंड

वार मेमोरियल के रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए गृह विभाग ने 25 लाख रूपया की दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही