Search

 
 
 

हजारीबाग: राष्ट्रीय खेल दिवस पर फुटबॉल प्रदर्शनी मैच, ग्रीन टीम बनी विजेता

 
Hazaribagh: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ओरिया में फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ. जिला फुटबॉल संघ हजारीबाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी मैच नवयुवक क्लब ओरिया और जिला फुटबॉल ग्रीन टीम के बीच खेला गया. नवयुवक क्लब ओरिया की देखरेख में आयोजित इस मैच में हजारीबाग ग्रीन टीम 4-0 से जीत दर्ज की. ग्रीन टीम की ओर से वसीर, राहुल और शिवम ने गोल किया. आयोजन कमेटी नवयुवक क्लब की ओर से दोनों टीमों को व्यक्तिगत पुरस्कार और विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी प्रदान की गई. इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में ओरिया के पूर्व मुखिया दिलीप पासवान, सार्जेंट मेजर संजय सिंह व जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष बद्रीनाथ गोस्वामी, नजरुल हसन और लाल किशोर प्रसाद थे. उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया. इसे भी पढ़ें– दुमका">https://lagatar.in/case-of-burning-of-girl-student-in-dumka-demonstration-of-12-organizations-in-ranchi/">दुमका

में छात्रा को जलाने का मामला: रांची में 12 संगठनों का प्रदर्शन
इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव भैया मुरारी सिन्हा, सरफराज अहमद, बहादुर राम, नवयुवक क्लब ओरिया के सचिव प्रमोद पासवान, अभय पासवान, सुबोध कुमार, विनय यादव, सूरज थापा, योगेश कुमार, धनेश्वर यादव और रोशन दत्ता समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे. रेफरी में राष्ट्रीय रेफरी उमेश कुमार, सिकंदर यादव, सैफुल्लाह खान, गुड्डू और गौरव कुमार थे. इसे भी पढ़ें– दुमका">https://lagatar.in/dumka-one-lakh-assistance-from-the-district-administration-for-the-treatment-of-a-girl-student-who-was-burnt-by-sprinkling-petrol/">दुमका

: पेट्रोल छिड़ककर जलाई गई छात्रा को इलाज के लिए जिला प्रशासन से एक लाख की सहायता
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही