Search

 
 
 

हजारीबाग : भंडारो में फुटबॉल टूर्नामेंट, चक जयनगर की टीम ने मारी बाजी

 
Barhi : बरही प्रखंड की भंडारों पंचायत के आजाद मोहल्ला के आजाद क्लब के सौजन्य से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो क्यूम, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू खान, पूर्व मुखिया दशरथ यादव और मंडल अध्यक्ष बंधन यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट मैच की शुरूआत की. पहला मैच शाम को चक जयनगर बनाम मोरियानवां तिलैया के बीच खेला गया. रोमांचक फुटबॉल मैच में चक जयनगर की टीम ने तीन गोल से शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में रेफरी मो तासीर, एनाउंसर शौकत अली, राजू यादव, पॉल जज सरफराज अंसारी और कबीर अंसारी थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/road-side-helipad-will-be-built-in-jharkhand-cm-gave-instructions-to-mark-the-location/">झारखंड

में सड़क किनारे बनेंगे हेलीपैड, सीएम ने लोकेशन चिह्नित करने के दिये निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही