Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : फुटपाथ दुकानदारों ने सांसद से की स्थायी दुकान दिलाने की मांग समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : फुटपाथ व्यवसायी संघ ने बुधवार को सांसद जयंत सिन्हा से मुलाकात कर स्थायी दुकान देने की मांग की. संघ के अध्यक्ष अनूप भाई वर्मा और फुटपाथ व्यवसायियों ने इस बाबत सांसद को मांग पत्र भी सौंपा. आवेदन देकर फुटपाथ दुकानदारों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया. आवेदन में कहा गया है कि हम सभी गरीब फुटपाथ दुकानदारों की दुकानों को प्रशासन की ओर से बार-बार सड़क किनारे से हटा दिया जाता है. इस कारण उसके पास आर्थिक तंगी हो जाती है. बच्चों की पढ़ाई-लिखाई रूक जाती है और भुखमरी की स्थिति बन जाती है. उन लोगों के पास दो-चार हजार की पूंजी होती है. प्रशासन से हमेशा आश्वासन मिलता है कि स्थायी रूप से व्यवस्था की जाएगी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें :सांस्कृतिक">https://lagatar.in/injustice-to-cultural-workers-amount-sent-from-the-department-has-not-been-received-yet-madhu-mansoori/">सांस्कृतिक

कर्मियों के साथ अन्याय, विभाग से भेजी गई राशि अबतक नहीं मिली : मधु मंसूरी

जाम के कारण फुटपाथ दुकानदारों पर निकाला जाता है गुस्सा

फुटपाथ दुकानों के कारण शहर में गाड़ियों से जाम की स्थिति बन जाती है. उसका गुस्सा फुटपाथ दुकानदारों पर निकाला जाता है. फुटपाथ दुकानदारों ने हजारीबाग के दो जगह पर डीएमएफटी फंड से बाजार बनाने की मांग की. इसमें पहला छोटा नागपुर बैंक परिसर में मेन रोड सदर अस्पताल के सामने और दूसरा डंपिंग ग्राउंड खीरगांव एवं कई अन्य स्थानों पर भी निर्माण कराया जा सकता है. सांसद जंयत सिन्हा ने सभी दुकानदारों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द इस पर कदम उठाया जाएगा. मुलाकात करनेवालों में संघ के उपाध्यक्ष सोपान लाल सदस्य नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद हकीम, सपन राम, गिरधारी राम, संतोष पासवान, सुधीर कुमार मेहता, सखिया देवी, शंभू रवि, गणेश प्रसाद मेहता, मुन्नी देवी समेत कई लोग उपस्थित थे. दूसरी खबर

डाक विभाग ने मनाया फिलाटेली दिवस, बच्चों के बीच कराया क्विज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/post-filatally_915-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Hazaribagh :  राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत बुधवार को फिलाटेली दिवस मनाया गया. लोगों को डाक टिकट संग्रह के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे हजारीबाग डाक प्रमंडल में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं. इसी क्रम में विवेकानंद विद्यालय में विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह के महत्व को बताने और टिकट संग्रह के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से क्विज कराया गया. इस प्रतियोगिता में आदित्य स्वर्णालता को प्रथम पुरस्कार, शिल्पी वर्मा को द्वितीय पुरस्कार तथा राजरानी पॉल एवं सुजल राज को तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान, डाक निरीक्षक ऋषिकांत सिंह, रविशंकर प्रसाद, पीताम्बर महतो, शमीम अहमद, राजीव कश्यप, विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे. विवेकानंद विद्यालय की प्राचार्या मौसमी मैती ने डाक विभाग के इस प्रकार के कार्यक्रम की सराहना की तथा डाक विभाग के प्रति अपना आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-awareness-program-among-school-children-regarding-child-marriage/">रांचीः

बाल विवाह को लेकर स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही