Search

 
 
 

हजारीबाग : विदेशी महिला पर्यटक ने तिरंगे के साथ मनाया आजादी का जश्न

 
Hazaribagh : पोलैंड से आयी महिला विदेशी पर्यटक पोलाक बारबरा ने भी हाथ में तिरंगा लेकर भारत की आजादी का जश्न मनाया. उसके साथ उसका दोस्त और बेटी भी मौजूद थे. झील परिसर में बच्चों संग उन्होंने तिरंगा यात्रा में भी भाग लिया. उसने कहा कि लोगों को यही पैगाम देना चाहती हूं कि सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां और यहां के लोग हैं. वहां कई बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर स्केटिंग भी कर रहे थे. भीड़-भाड़ में हाथों में तिरंगा थामे महिला विदेशी पर्यटक लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी. इन दिनों हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत खुटरा गांव में अपने प्रेमी मो. शादाब के घर में रह रही हैं. बारबरा और शादाब दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं. बारबरा की एक बेटी भी है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-case-will-be-filed-against-22-beneficiaries-who-do-not-build-pm-house-including-3-news/">हजारीबाग

: पीएम आवास नहीं बनाने वाले 22 लाभुकों पर होगा केस समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही