Search

 
 
 

हजारीबाग : वन विभाग ने पटरा लदा टाटा मैजिक किया जब्त

 
Chauparan, Hazaribagh: वन विभाग ने चौपारण प्रखंड के सोहरा जंगल से जंगली चिरान पटरा का परिवहन करते हुए बिना नंबर के टाटा मैजिक और एक बाइक को जब्त किया. इस संबंध मे जानकारी देते हुये वनरक्षी पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक टाटा मैजिक में लकड़ी चिरान कर ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर टीम गठित कर रात्रि गश्ती में निकले तो देखा कि टाटा मैजिक चिरान पटरा लोड कर आ रहा था. साथ ही एक बाइक सवार चल रहा था. दोनों गाड़ी को हाथ देकर रुकवाया लेकिन चालक ने गाड़ी खड़ी कर भाग गया, मौके से टाटा मैजिक गाड़ी और बाइक को वन विभाग ने जब्त कर लिया. गाड़ी और बाइक को वन विभाग का कार्यालय लाया गया, गश्ती दल मे प्रभारी वनपाल राहुल कुमार, वनरक्षी पंकज कुमार, अजीत कुमार गोंझू, राजकुमार गुप्ता, होमगार्ड उमेश कुमार, संतोष कुमार, दैनिक कर्मी राजा कुमार, पवन कुमार, सुखदेव यादव और अन्य कर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें-पाकुड़">https://lagatar.in/rahul-gandhi-reached-pakur-addressing-bharat-jodo-nyaya-yatra/">पाकुड़

पहुंचे राहुल गांधी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कर रहे संबोधित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही