Search

 
 
 

हजारीबाग: वन विभाग की टीम ने मारा छापा, खैर लकड़ी जब्त

 
Hazaribagh: वन विभाग की टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर खैर लकड़ी से लदा वैन जब्त किया. टीम ने विजैया पंचायत के बेलादोहर मार्ग पर छापेमारी कर खैर लकड़ियां से लदे पिकअप वैन को जब्त किया. इस छापेमारी में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी. धंधेबाज भागने में सफल रहे. जब्त वाहन पर लाखों रुपए की खैर की लकड़ी लदी हुई थी. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/700-naxalites-arrested-11-killed-301-weapons-recovered-in-jharkhand/">झारखंड

पुलिस ने 700 नक्सली किए गिरफ्तार, 11 मार गिराए, 301 हथियार किए बरामद
प्रभारी वनपाल आनंद कुमार सिंह ने बताया कि लकड़ी तस्करी की सूचना मिलते ही टीम गठित कर छापेमारी की गई. टीम ने खैर लकड़ी से लदे पिकअप वैन को जब्त कर लिया. छापेमार दल में वनरक्षी दीपक यादव, अमर आनंद सरस्वती, वीरेन्द्र कुमार, राजेंद्र कुमार, संतोष रजक, नाजिर हुसैन व देवचंद महतो शामिल थे. बता दें कि कत्था तस्कर खैर की लकड़ी से कत्था बनाकर बनारस व अन्य मंडियों में ऊंचे दाम पर बेचते हैं. इसके लिए वे तस्करी करते हैं. इसे भी पढ़ें- नामांकन">https://lagatar.in/in-nomination-clothes-pm-dhankhar-were-seen-alike-congress-leader-jairams-taunt-can-the-candidate/">नामांकन

में PM व धनखड़ के कपड़े दिखे एक जैसे, कांगेस नेता जयराम का तंज- कैंडिडेट कौन हैं?
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही