Search

 
 
 

हजारीबाग : वन विभाग ने की कार्रवाई, सखुआ बोटा लदा पिकअप वैन जब्त

 
Vishnugarh : विष्णुगढ़ प्रखंड के हेठली मुरगांवो में रविवार की रात 1:30 बजे के करीब सखुवा बोटा से भरा पिकअप वैन पकड़ा गया. गुप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधिकारी के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई. कार्रवाई करने वाली टीम में विष्णुगढ़ के प्रभारी वनपाल संजीत दास, वनरक्षी परमेश्वर महतो, सुनील कुमार यादव, बिनोद गंझू तथा वन समिति अध्यक्ष व ग्रामीण शामिल थे. पिछले कई दिनों से वनपाल संजीत दास को गुप्त सूचना मिल रही थी कि रात को लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा है. विष्णुगढ़ के रास्ते अटका, बगोदर एवं अन्य जगहों पर लकड़ी भेजा जाता है. इसकी जानकारी उन्होंने वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश राम को दी. इसके बाद टीम गठित की गई. टीम ने कार्रवाई करते हुए वैन को पकड़ लिया. इस मामले में अभियुक्तों के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 33(1)(ए), 41, 42 एवं 52 के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्रभारी वनपाल संजीत दास ने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे भी प्रतिदिन गश्ती की जाएगी एवं वन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-in-jharia-police-engaged-in-investigation/">धनबाद

: झरिया में पेड़ पर फंदे से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही