Search

 
 
 

हजारीबाग : वन विभाग ने चलाया बुलडोजर, दर्जन भर होटलों को किया ध्वस्त

 
वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए होटल, ढाबा व गुमटी पर चला वन विभाग का बुलडोजर अतिक्रमण रोकने के लिए वन भूमि पर लगाया जा रहा बाड़ दोबारा अतिक्रमण करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी Hazaribagh:  वन विभाग चौपारण के जीटी रोड के दोनों तरफ वन भूमि पर अतिक्रमण कर संचालित होटलों को वन विभाग ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया. मालूम हो कि चौपारण लोहाबर स्थान डाकबाबा से सियरकोनी, सांझा चोरदाहा पंचायत तक वन भूमि पर संचालित जीटी रोड के किनारे सभी ढाबा, गुमटी एवं लाइन होटलों को वन विभाग ने नौ माह पूर्व बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया था. लेकिन, अतिक्रमण हटाने के कुछ दिन बाद होटल और गुमटी संचालकों ने पुन: अतिक्रमण कर होटल बना लिया. वन विभाग की टीम ने पुन: इन होटलों को ध्वस्त कर कर बाड़ लगाने का काम शुरू कर दिया ताकि फिर से अतिक्रमण न हो सके. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-128-tonnes-of-illegal-coal-seized-forest-department-took-action/">हजारीबाग

: 128 टन अवैध कोयला जब्त, वन विभाग ने की कार्रवाई

फिर अतिक्रमण हुआ तो होगी कार्रवाई

इस संबंध में जानकारी देते हुए वनरक्षी पंकज कुमार ने बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के आदेश पर चौपारण के जीटी रोड किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए होटल व ढाबा को हटाते हुए रैखिक वृक्षारोपण का कार्य करने का निर्देश दिया था. इस आलोक में उन होटलों व ढाबा को जमींदोज कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अगर फिर से वनभूमि पर अतिक्रमण किया, तो भविष्य में भी इसी तरह के परिणाम भुगतने होंगे. इस कार्रवाई में सहायक वन संरक्षक एके परमार, चौपारण वन क्षेत्र पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह, बरही के प्रभारी वनपाल अमर आनंद सरस्वती, बरकट्ठा के आनंद सिंह, चौपारण के राहुल कुमार, वनरक्षी पंकज कुमार, अजित कुमार गोंझू, सिकंदर नायक, राजकुमार गुप्ता, दीपक यादव, बीरेन्द्र कुमार, जितेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, देव चंद कुमार और भारी संख्या में वन विभाग के कर्मी शामिल थे.

इन होटलों को किया गया ध्वस्त

चौपारण प्रखंड के जीटी रोड के दोनों तरफ वन भूमि पर बने दर्जन भर से अधिक होटलों, ढाबा व गुमटी को हटाया गया. इनमें अमृतसर अपना ढाबा, शेरे पंजाब ढाबा, पंजाब हरियाणा राजपूत होटल, तिवारी होटल, जयराम होटल, एसकेवाई होटल, बाबा लाइन होटल, पंजाबी ढाबा, अमर लाइन होटल, कामधेनु होटल, न्यू गंगोत्री होटल, होटल सम्राट, सदाबहार होटल, फैमिली होटल, होटल उपवन, आर्यन ढाबा, हरिओम लाइन होटल, पांडे होटल, मेहता लाइन होटल, सूरज लाइन होटल, शारदा तिवारी होटल, मंजू तिवारी होटल सहित 15 गुमटियों को हटाया गया. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-singhbhum-candidate-joba-will-not-be-changed-chief-minister/">आदित्यपुर

: नहीं बदली जाएंगी सिंहभूम प्रत्याशी जोबा : मुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही