Search

 
 
 

हजारीबाग : मारवाड़ी युवा मंच की इकाई का गठन, विनीत अध्यक्ष, दीपक उपाध्यक्ष और पीयूष बने सचिव

 

मारवाड़ी युवा मंच सामाजिक सेवा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगा : कमेटी

Hazaribagh : हजारीबाग जिले में बुधवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की इकाई का गठन किया गया. अग्रसेन भवन के सभागार में बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से अध्यक्ष सीए विनीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक कुमार खंडेलवाल उर्फ मोनू और सचिव पीयूष खंडेलवाल को चुना गया. वहीं कोषाध्यक्ष अनिकेत जैन, मीडिया प्रभारी सचिन खंडेलवाल व रितेश खंडेलवाल, संगठन विस्तार प्रभारी सौरभ गोयल और ब्लड कैंप प्रभारी विनीत मुनका को बनाया गया. उसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में इकाई गठन की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र भट्टड़ के समक्ष पेश की गई. फिर राष्ट्रीय और प्रांतीय अध्यक्ष सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों के हाथों अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच हजारीबाग इकाई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही मारवाड़ी युवा मंच हजारीबाग शाखा को वर्ष 2023-24 से मंच की संबद्ध शाखा के रूप में मान्यता प्रदान की गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सभी समाज के प्रति समर्पित भाव से सेवा में तत्पर रहें. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
प्रांतीय अध्यक्ष ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी अपने कर्तव्य पर सदैव खरा उतरेंगे. मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सामाजिक सेवा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/9-26.jpg"

alt="" width="728" height="485" /> इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-australian-experts-said-that-it-is-possible-to-solve-the-worlds-problems-through-the-language-of-space/">धनबाद

: आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों ने कहा, अंतरिक्ष की भाषा से दुनिया की समस्याओं का निदान संभव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही