Search

 
 
 

हजारीबाग: चौपारण में पूर्व मुखिया ने बांटे फुटबॉल

 
Hazaribagh: चौपारण के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि बिनोद कुमार सिंह ने फुटबॉल बांटे. बिनोद कुमार ने पंचायत के विभिन्न गांवों के टोलों में खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया. इस अवसर पर पूर्व मुखिया ने कहा कि पंचायत का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है. जिस किसी को कोई समस्या हो, तो उनसे संपर्क करें. वह समाधान करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल में पंचायत का नाम रौशन करें. जो भी खेल सामग्री होगी, वे खिलाड़ियों को उपलब्ध कराएंगे. मौके पर रामसेवक सिंह, सुमन सिंह, सियाराम सिंह, अनुज सिंह, सुजीत यादव, पंकज सिंह, राजेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, वार्ड सदस्य राजेन्द्र सिंह और गोवर्धन ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही