Search

 
 
 

हजारीबाग : कटकमदाग के पूर्व मुखिया उदय साव कोर्ट से बरी

 
Hazaribag : कटकमदाग के पूर्व मुखिया उदय साव को कोर्ट से बरी कर दिया गया. उनके विरुद्ध कटकमदाग थाना में तीन केस दर्ज था और तीनों में उन्हें रिहाई मिली है. इसके साथ ही वह गुरुवार को जेल से बाहर निकल गए. जानकारी के मुताबिक, छह वर्ष पूर्व बानादाग रेलवे साइडिंग में एक निजी कंपनी के चालक की मौत हो गई थी. बानादाग साइडिंग के रेलवे प्रशासन और एनटीपीसी ने उसे अपना चालक मानने से साफ इनकार कर दिया. मृतक के परिजनों के हक में आवाज उठाने पर कटकमदाग के पूर्व मुखिया उदय साहू और पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया. जब मुकदमा दर्ज किया गया, तो बानादाग साइडिंग और कटकमदाग थाना के खिलाफ एक दिन तक साइडिंग से कोयला ढुलाई ठप कर दी गई थी. शोक में मजदूरों ने काम बंद कर दिया था. पूर्व मुखिया और जिला परिषद सदस्य पर कटकमदाग थाना कांड संख्या 131/18 भादवि के तहत 143, 147, 341, 342 और 353 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया था. रिहाई पर पूर्व मुखिया ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. जेल से रिहाई के वक्त पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी ने उनका स्वागत किया. इसे भी पढ़ें -सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-approves-extension-of-ed-director-sanjay-kumar-mishras-tenure-till-september-15/">सुप्रीम

कोर्ट ने ईडी डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर तक बढ़ाने पर मुहर लगाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही