Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बसरिया सूर्य मंदिर निर्माण में पूर्व विधायक ने किया श्रमदान समेत 3 खबरें

Chouparan : चौपारण के बसरिया स्थित श्रीराम पार्क में बने छठ तालाब के बीचों बीच निर्माणाधीन सूर्य मंदिर का कार्य जोरों पर है. छत ढलाई के दौरान शुक्रवार को पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव यहां समर्थकों संग श्रमदान कर मंदिर निर्माण में अपना योगदान दिया. पूर्व विधायक ने मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग भी दिया. इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि बसरिया का सूर्य मंदिर भव्य व आकर्षक होगा. भगवान भास्कर तालाब के बीचोबीच विराजमान होंगे. सबके सहयोग से मंदिर जल्द बनकर तैयार हो जाएगा. इसे भी पढ़ें :तिसरी">https://lagatar.in/tisri-missing-womans-body-recovered-from-old-abrakh-mine-since-june-1/">तिसरी

: एक जून से लापता महिला का शव पुराने अबरख खदान से बरामद

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, सुनील सिंह, बसरिया के पूर्व मुखिया नरेश पासवान, जिला परिषद प्रतिनिधि सुधीर कौशल, युवा समाजसेवी पिंटू सोनी, दामोदर केशरी, कृष्णा कसेरा, पंकज सोनी, प्रदीप केसरी, मुकेश केसरी, अनिल केसरी, मुन्ना केसरी, कपिल यादव, रामस्वरूप दांगी, सुरेश शर्मा, मनोज यादव, उमेश साव, रामधनी दांगी, विजय साव, माधो प्रजापत, लखेन्द्र प्रजापति, दीपक ठाकुर, गोलू शर्मा, मंटू केशरी, विजय साव, देवेन्द्र राणा, सुनील सिंह, मुकुंद साव, भूषण माली, जगदीश ठाकुर, गजाधर प्रसाद, मन्ना केशरी, प्रकाश रजक, लखन प्रजापति, मधु यादव आदि मौजूद थे. दूसरी खबर

झारखंड की थर्ड टॉपर शुभांगी ने नीट परीक्षा में 695 अंक प्राप्त कर पायी कामयाबी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/nnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Barkattha: हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के स्थित गुंजरा के झुरझुरी निवासी रविकांत प्रसाद की सुपुत्री शुभांगी कुमारी ने नीट परीक्षा में 695 अंक प्राप्त कर झारखंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. ऑल इंडिया रैंक 467 पाकर उसने माता-पिता के साथ अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है. शुभांगी के पिता बीएसएनएल में इंजीनियर हैं और उनकी माता शकुंतला देवी प्रोफेसर हैं. पूरा परिवार नूतन नगर हजारीबाग में रहता है. शुभांगी की सफलता पर जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया, कुमकुम देवी व समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-action-taken-against-those-selling-gutkha-in-shops-near-schools-huge-amount-of-gutkha-recovered-fined/">जमशेदपुर

: स्कूलों के समीप दुकानों में गुटखा बेचने वालों पर हुई कार्रवाई, भारी मात्रा में गुटखा बरामद, जुर्माना
तीसरी खबर

बाल मजदूरी के खिलाफ चलाया गया अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/kkk-5.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> Chouparan : चाइल्ड लाइन सब सेंटर नवभारत जागृति केन्द्र चौपारण टीम की ओर से बाल श्रम के खिलाफ प्रचार-प्रसार किया गया. इस दौरान ताजपुर पंचायत भवन में स्वयं सहायता समूह की महिला दीदियों, ब्लॉक मोड़ की दुकानों व होटलों में 45 बच्चों और 230 ग्रामीणों के बीच पंपलेट का वितरण किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए टीम के सदस्य नारायण रजक ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जेएसएलपीएस के बीपीओ मुकेश करमाली, चाइल्ड लाइन टीम लीडर वीरेन्द्र सिन्हा, टीम मेंबर नारायण रजक, नवरत्न पांडेय, माया मिश्रा, पूनम कुमारी आदि का सहयोग रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही