Search

 
 
 

हजारीबाग: पूर्व विधायक ने बक्सा नहर के अधिकारियों के खिलाफ थाने में दिया आवेदन

 
Hazaribagh: पूर्व विधायक राम लखन सिंह ने बक्सा नहर के जीर्णोद्धार पर सवालिया निशान खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि बक्सा नहर के अधिकारी और ठेकेदार ने महज कागजी खानापूर्ति कर पूरी नहर को बर्बाद कर दिया. डैम से पानी निकलने वाले स्थान पर सिल्ट भरा हुआ है. फाटक ठीक से लगा नहीं है. इस वजह से डैम का पानी नदी-नालों में बह जाता है. इस नहर से पानी चैती तक जाना है, लेकिन इन लोगों की लापरवाही के कारण पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाता है. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है? पूर्व विधायक ने कहा कि भयंकर सूखा है. 1966-67 से भी खराब हालत है. पूर्व विधायक नहर विभाग के कार्यपालक अभियंता सुबोध कुमार, एसडीओ तरुण कुमार और ठेकेदार जितेंद्र पांडेय से कई बार फोन पर बात की. लेकिन अब तक किसी प्रकार का संज्ञान विभाग की ओर से नहीं लिया गया है. दरअसल 59 करोड़ रुपए से सिंचाई के लिए जीर्णोद्धार किए गए बक्सा जलाशय से निकली नहर का कार्य अपूर्ण है. इसे लेकर पूर्व विधायक गंभीर हैं और इस मामले को उठा रहे हैं. पूर्व विधायक ने अभियंता सुबोध कुमार, एसडीओ तरुण कुमार और ठेकेदार जितेंद्र पांडेय पर सरकारी राशि गबन करने की प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें- शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही