Search

हजारीबाग : पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ी

Barkatta, Hazaribagh:  विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के आवासीय कार्यालय परिसर में भाजपा समर्थकों की एक चिंतन बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने की, जबकि संचालन बीरेंद्र यादव ने किया. वरिष्ठ नेता महाबीर यादव के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों के साथ लिए गए प्रस्ताव के आलोक में पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता छोड़ दी. उन्होंने बताया कि भाजपा में पिछले पांच वर्षों से उपेक्षित महसूस कर रहा था. मेरे समर्थकों व कार्यकर्ताओं को हाशिये पर रख पिछले 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने वाले को इस बार भाजपा ने लोकसभा चुनाव में संयोजक बना दिया है. इस तरह की उपेक्षा अपने कार्यकर्ताओं की नहीं देख सकते. जानकी यादव संघर्ष का दूसरा नाम है. हम पुनः संघर्ष करेंगे, जनता के बीच जाएंगे. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-election-code-of-conduct-case-registered-against-former-mla-and-jmm-leader/">गढ़वा

: पूर्व विधायक व झामुमो नेता पर चुनाव आचार संहिता का केस दर्ज

भाजपा में उपेक्षा से नाराजगी

वहीं बैठक में मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव का समर्थन करते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता व पदों से इस्तीफा दिया. मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक ने कहा लोकसभा चुनाव में उनकी क्या भूमिका रहेगी यह कार्यकर्ताओं के साथ बहुत जल्द बैठकर निर्णय लेंगे. चिन्तन बैठक में मुख्य रूप से बरकट्ठा प्रखंड उपप्रमुख सूरजी देवी, चलकुशा मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष आलोक सिंह, चलकुशा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदन देवी, केदार यादव, चंपा देवी, बीरेंद्र यादव, बाबूलाल बिहारी, देवीलाल साव, राजकुमार नायक, केदार यादव, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, पूर्व मुखिया बसंत साव, कुमार रवि चौधरी, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव यादव, महेंद्र प्रसाद, सुरेश कुमार पाण्डेय, अनुज कुमार पाण्डेय, जितेंद्र रवानी, रिंकू राम, शेषनाथ सिंह, सत्या गुप्ता, मुन्ना पाण्डेय, देवानन्द प्रसाद आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लोहरदगा">https://lagatar.in/businessman-murder-case-revealed-in-lohardaga-four-criminals-arrested/">लोहरदगा

में व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//