Hazaribagh : हजारीबाग जिला के बरही विधानसभा क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने विभाग के जीएम अशोक कुमार सिन्हा से मुलाकात की. उन्होंने पावर कट, मनमाने बिजली बिल, अनियमित आपूर्ति, क्षेत्र के ट्रांसफार्मर की समस्या सहित कई बिंदुओं से जीएम को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि बरही विधानसभा क्षेत्र में बिजली की विकराल समस्या है. जनता विभाग के रवैये से परेशान और आक्रोशित है. उन्होंने जीएम से बरही में जनता दरबार लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया. जीएम ने पूर्व विधायक की बातों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया. मौके पर कार्यपालक अभियंता भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: नशीली">https://lagatar.in/drug-use-is-fatal-parents-should-monitor-their-children-drug-inspector/">नशीलीदवा का उपयोग प्राणघातक, अपने बच्चों की निगरानी करें अभिभावक : ड्रग इंस्पेक्टर [wpse_comments_template]
Leave a Comment