Search

 
 
 

हजारीबाग : पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक, दिया आर्थिक सहयोग समेत 3 खबरें

 
सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की हो गई थी मौत Chauparan:  कुछ दिनों पूर्व लातेहार जिले के बालूमाथ से लौट रही बारातियों से भरी सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. उसमें चोरदाहा पंचायत के अहरी के बिगन सिंह खेरवार (40 वर्ष) और उनके पुत्र मोहन सिंह खेरवार (15 वर्ष) की मौत हो गई थी. मौत के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है. बिगन सिंह खेरवार साढू के बेटे की शादी में गए थे. घटना की सूचना पाकर समर्थकों संग मृतक के परिजनों से मिलने बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव अहरी पहुंचे. पूर्व विधायक ने घटना के प्रति गहरी सवेदना प्रकट करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी. पूर्व विधायक ने पीडित परिवार को आर्थिक सहयोग देकर भविष्य में हरसंभव मदद का भरोसा दिया. मौके पर स्थानीय मुखिया अर्चना हेमरोम, पूर्व मुखिया सुखदेव पासवान, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, भगहर मुखिया कृष्णा रविदास, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार यादव सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-the-relatives-of-the-deceased-teacher-met-the-station-in-charge-and-demanded-compensation/">चक्रधरपुर

: मृत शिक्षक के परिजनों ने थाना प्रभारी से मिलकर मुआवजा की मांग की
दूसरी खबर

नशीले पदार्थ के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/gggg-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh : हजारीबाग स्थित पेलावल थाना पुलिस ने शनिवार को नशीले पदार्थ के दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपी कमल और मुख्तार पेलावल के रहने वाले हैं. इस संबंध में पेलावल थाना प्रभारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया. दोनों के पास से 20 टैबलेट और 10 सीसी कोरेक्स के अलावा अन्य नशीला पदार्थ बरामद किया गया. दोनों आरोपियों पर पेलावल थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-indecency-with-student-leaders-is-condemnable-aidso/">जमशेदपुर

: छात्र नेताओं के साथ अभद्रता निंदनीय : एआईडीएसओ
तीसरी खबर

मुखिया ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, जर्जर सड़क बनवाने की मांग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/dddd-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Tandwa: गाड़ीलौंग पंचायत की मुखिया सबिदा खातून ने चतरा जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर एनटीपीसी से विस्थापित ग्राम-कामता गाड़ीलौंग में जर्जर पथ को अविलंब ठीक करवाने की मांग की है. उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में मुखिया ने लिखा है कि टंडवा प्रखंड अन्तर्गत पंचायत-गाड़ीलौंग तथा कामता एनटीपीसी से विस्थापित गांव में एनटीपीसी की ओर से ग्रामीण पथ को अधिग्रहण कर लिया गया है. बदले में एनटीपीसी की ओर से ग्रामीणों के लिए जो पथ बनवाया गया है, वह काफी जर्जर हो चुका है. एनटीपीसी के गेट संख्या दो के सामने बहुत बड़ा-बड़ा गड्ढा है, जिस कारण बरसात में पैदल चलना भी दूभर है. एनटीपीसी के अधिकारियों को बार-बार कहने के बाद भी ग्रामीण पथ बनाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. कुछ न कुछ बहाना बना दिया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही