Search

 
 
 

हजारीबाग : रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव गिरफ्तार

 
Hazaribagh : लोहसिहना थाना पुलिस ने रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को उसकी गिरफ्तारी खिरगांव सिरका स्थित आवास से हुई. लोहसिंहना थाना प्रभारी संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि करते बताया कि पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध 15 मई को एक मामला दर्ज किया गया था. तब से उसकी खोजबीन की जा रही थी. पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपों के विरुद्ध लोहसिंधना थाना में कांड संख्या 93/24 दर्ज है, जिसमें आरोपी पर गाड़ी चढ़ाकर जान मारने की नियत से गभीर रूप से जख्मी करने का आरोप सदर थाना क्षेत्र के सरदार रोड निवासी सदाव हसनैन ने लगाया है. पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि 12 मई को रात करीब 9:30 बजे अपने साथी सहबाज कुरैशी के साथ अपनी स्कूटी से इंदरपुरी से पीटीसी रोड की तरफ जा रहा थे. तभी मंजीत यादव व उसके बेटा मित, कृष्णा तथा अकाशदीप अपनी ब्रेजा गाड़ी से साथ होटल के पास आया और कहा कि तुम ज्यादा हीरो बनते हो. इसके बाद मित यादव ने अपनी से मेरी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई. टक्कर से उनका पैर फ्रेक्चर हो गया. हम दोनों दोस्त जख्मी हो गए, जबकि सहबाज कुरैशी का दाहिना पैर टूट गया. तभी कृष्णा यादव चिल्लाने लगा कि इन लोगों को जान से ही मार दो. इसके बाद मंजीत यादव ने अपनी थार गाड़ी शहबाज कुरैसी के ऊपर चढ़ा दी. हम लोगों को जख्मी देखकर वे सब भाग गये. हम दोनों को जख्मी हालत में देखकर आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंजीत यादव, मित यादव, कृष्णा यादव खिरगांव सिरका के रहने वाले हैं, जो कुख्यात बदमाश हैं. इस तरह की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/judicial-custody-of-11-accused-including-hemant-soren-extended-till-june-27/">हेमंत

सोरेन समेत 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 27 जून तक बढ़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही