Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : पूर्व वीसी को आवास खाली करने का आदेश, जदयू नेता ने जताया विरोध

Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के रजिस्ट्रार डॉ कौशलेंद्र कुमार ने पूर्व वीसी डॉ मुकुल नारायण देव को तत्काल आवास खाली करने का आदेश दिया है. उन्होंने इस संबंध में पत्र जारी कर कहा है कि नए प्रभारी वीसी डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने राज्यपाल के आदेश से विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार ग्रहण कर लिया है. ऐसे में उनके आवास पर भी कार्यों का निबटारा करना है. ऐसे में चार जून तक पूर्व वीसी को आवास खाली करने का आदेश दिया गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर उन्हें परेशानी है तो विभावि गेस्ट हाउस में पूर्व वीसी के रहने की व्यवस्था कर दी जाएगी. इसे भी पढ़ें :लाइट">https://lagatar.in/light-house-project-340-beneficiaries-did-not-deposit-the-amount-rmc-will-cancel-the-allotment/">लाइट

हाउस प्रोजेक्ट : 340 लाभुकों ने नहीं जमा की राशि, आरएमसी रद करेगा आवंटन

राज्यपाल से मामले में संज्ञान लेने का आग्रह

इधर रजिस्ट्रार के उस पत्र पर जदयू नेता राकेश कुमार गुप्ता ने गहरी नाराजगी जताई है. पूर्व वीसी को आवास खाली करने के आदेश पर जदयू नेता सह समाजसेवी राकेश गुप्ता ने अपने कालीबाड़ी स्थित आवासीय कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा है कि कोई व्यक्ति अगर संवैधानिक पद पर कार्यरत रहकर पद मुक्त होता है, तो उसे उसी आवास में तीन महीने तक रहने का अधिकार है. उसका खर्च सरकार भुगतान करती है. लेकिन इस प्रकार मनमाने ढंग से आवास खाली करने का तुरंत नोटिस जारी करना बेहद दु:खद है. उन्होंने राज्यपाल से इस मामले पर त्वरित संज्ञान लेने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि इस विषय पर जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो वह धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे. इसे भी पढ़ें :73">https://lagatar.in/standard-facilities-not-reaching-73-percent-of-rural-population-additional-chief-secretary/">73

फीसदी ग्रामीण आबादी तक नहीं पहुंच रही मानक सुविधाएं : अपर मुख्य सचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही