Search

 
 
 

हजारीबाग : भारतीय जनता पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस

 
Tatijharia, Hazaribagh: भारतीय जनता पार्टी टाटीझरिया मंडल कमिटी ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया. मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित किए. मौके पर एमके पाठक, महामंत्री सह प्रमुख संतोष मंडल महामंत्री उपेंद्र पांडेय, राजू यादव, महेश अग्रवाल ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनसंघ, जनता पार्टी और फिर भाजपा के पूर्वजों की मेहनत का परिणाम है कि वर्तमान समय में हम उनके बोए फसल को काट रहें हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की बदौलत भाजपा आज शिखर पर है. देश और दुनिया में मोदी जी का डंका बज रहा है. विदेशों में भी हमारा मान-सम्मान बढ़ा है. हम लोग इसे और भी आगे बढ़ाएं. कार्यक्रम में राजेश यादव, अनिल प्रसाद, परमेश्वर प्रसाद यादव, हिरामन यादव, प्रदीप सिंह, महेंद्र कुमार, बजरंगी साव, सुरेंद्र प्रसाद, अधिरचंद्र तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/scorching-heat-started-in-jharkhand-mercury-reached-42-degrees-in-many-districts-know-when-will-you-get-relief/">झारखंड

में झुलसाने लगी गर्मी, कई जिलों में पारा पहुंचा 42 डिग्री, जानिये कब मिलेगी राहत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही