Search

 
 
 

हजारीबाग: सावन की दूसरी सोमवारी पर फाउंडेशन ने बांटी पूजन सामग्री

 
भक्ति जागरण कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां Hazaribagh : हजारीबाग में एसएल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट व सृजित फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सावन की दूसरी सोमवारी पर शहर के प्राचीन बुढ़वा महादेव स्थित शिवमंदिर में पूजन सामग्री का वितरण व भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच दूध, फूल, अगरबत्ती, माचिस व बेलपत्र का वितरण किया गया. इस दौरान ट्रस्ट की ओर से भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भगवान भोले शंकर के भक्ति गीत गाये. जागरण कार्यक्रम में हजारीबाग के मशहूर कलाकार अखिलेश कुमार वर्मा, सविता देवी मानसी कुमारी व सुरेश कुमार ने भक्ति गीत संगीत से समां बांध दिया. वहीं मंच संचालन भैया असीम ने किया. इस मौके पर बीजेपी नेता बटेश्वर मेहता, कांग्रेस नेता मनोज नारायण भगत, समाजसेवी कमलेश सिंह, फाउंडेशन के संस्थापक राकेश गुप्ता ने कहा कि सावन मास के हर सोमवारी को पूजन समाग्री का वितरण किया जाएगा. साथ ही अंतिम सोमवारी को प्रसाद का भी वितरण होगा. मौके पर विशेष रूप से एस एल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के मनोज गोयल, ऋषभ ऋषि, ऋषि कुमार, शक्ति सोनी, संजय तिवारी, अमन गुप्ता, भैया अनील, पूजा कुमारी, दीपा कुमारी, सुमीत सोंडी, रवि नग्गा, दिनेश नाटाणी एवं मुन्ना जैन सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jewelery-worth-seven-lakh-stolen-from-tata-motors-workers-house-in-telco/">जमशेदपुर

: टेल्को में टाटा मोटर्स कर्मी के घर से सात लाख के गहने की चोरी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही