Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : चार दिवसीय ओपन लॉन टेनिस चैंपियनशिप का समापन

Hazaribagh : हजारीबाग जिले में चार दिवसीय ओपन लॉन टेनिस चैंपियनशिप का समापन सोमवार को हो गया. मुख्य अतिथि के रूप में हर्ष अजमेरा और विकास कुमार शामिल हुए. सभी अतिथियों ने विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. समापन समारोह में हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट लॉन टेनिस एसोसिएशन के निदेशक राकेश गुप्ता और कोच मोहम्मद रफीक के नेतृत्व में अतिथियों को मोमेंटो देकर उत्साह बढ़ाया गया. प्रतियोगिता में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और हजारीबाग के 40 टेनिस खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें कुल 12 वर्ग के सिंगल एवं डबल बालक एवं बालिकाओं में विजेताओं को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. बालक वर्ग से 30 खिलाड़ी एवं बालिका वर्ग से 10 खिलाड़ी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :निर्मला">https://lagatar.in/nirmala-sitharaman-criticizes-chidambarams-statement-on-withdrawal-of-rs-2000-notes/">निर्मला

सीतारमण ने दो हजार के नोटों को वापस लेने के मामले में चिदंबरम के बयान की आलोचना की

इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम

चार दिवसीय प्रथम ऑपन लॉन टेनिस चैंपियनशिप में दस वर्षीय बालक वर्ग के सिंगल्स में फाइनल में फहल कुमार ने जीत हासिल की. 10 वर्षीय बालिका वर्ग के सिंगल्स में फाइनल में नेहा कुमारी, 12 वर्षीय बालक वर्ग के सिंगल्स में फाइनल में सफल कुमार, 12 वर्षीय बालिका वर्ग के सिंगल्स में फाइनल में नेहा कुमारी, 14 वर्षीय बालक वर्ग के सिंगल्स फाइनल में सफल कुमार ने जीत हासिल की. 14 वर्षीय बालिका वर्ग के सिंगल्स में फाइनल में मेबल जोलेन,16 वर्षीय बालिका वर्ग के सिंगल्स फाइनल में मेबल जोलेन, 18 वर्षीय बालिका वर्ग के सिंगल्स फाइनल में मेबल जोलेन ने जीत हासिल की. पुरूष वर्ग के सिंगल्स फाइनल में सफल कुमार ने उत्कर्ष कुमार को पराजित कर जीत हासिल की. पुरूष वर्ग के डबल्स फाइनल में जीत हासिल की. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-police-took-quick-action-received-secret-information-at-9-pm-arrested-6-militants-at-11-am/">लातेहार

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, रात 9 बजे मिली गुप्त सूचना, 11 बजे 6 उग्रवादियों को धर दबोचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही