Search

 
 
 

हजारीबाग : चार अवैध क्रशर किये जायेंगे ध्वस्त, डीसी ने दिये निर्देश

 
  • प्रशासन ने चिह्नित किया स्थल
  • डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
  • बालू खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए सीमावर्ती इलाकों में लगेगा चेक नाका
Hazaribag :  हजारीबाग जिले के चार जगहों पर अवैध रूप से संचालित क्रशर ध्वस्त किये जायेंगे. जिला प्रशासन ने चार स्थलों सदर के मेरू, दारू के झुमरा, इचाक के बोंगा और विष्णुगढ़ के नरकी में संचालित क्रशर को चिह्नित किया है. इस मामले में डीसी नैंसी सहाय ने जल्द कार्रवाई का निर्देश दिया है. इसके अलावा अवैध बालू खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए विभिन्न स्थलों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक नाका लगाया जायेगा. (पढ़ें, कार">https://lagatar.in/girl-dies-due-to-drowning-in-water-tank-made-for-car-washing/">कार

वॉशिंग के लिए बनाए गए पानी के हौद में डूबने से बच्ची की मौत)

डीसी ने टास्क फोर्स को दिया कार्रवाई का निर्देश

जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक में बालू, पत्थर और कोयला के अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम पर समीक्षा की गयी थी. इसी बैठक में इन चारों स्थलों पर अवैध रूप से क्रशर संचालित होने से क्षेत्रों में प्रदूषण व अन्य तरह की शिकायतें मिली थी. जिस पर डीसी ने जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/joint-general-secretary-of-hatia-union-met-heavy-industries-minister-demanded-to-save-hec/">भारी

उद्योग मंत्री से मिले हटिया यूनियन के संयुक्त महामंत्री, HEC बचाने की मांग की

थाना प्रभारियों और सीओ को अवैधकर्ताओं पर कार्रवाई करने का निर्देश

अवैध बालू खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए विभिन्न स्थलों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में सीओ और थाना प्रभारियों को अस्थाई चेक नाका स्थापित करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही डीसी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और संबंधित सीओ को समन्वय बनाकर अवैधकर्ताओं पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें : CISCI">https://lagatar.in/cisci-zonal-yoga-competition-metas-adventist-school-became-the-winner-in-both-the-categories/">CISCI

जोनल योग प्रतियोगिता : मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल दोनों वर्ग में बना विजेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही