Search

 
 
 

हजारीबाग: TPC के चार उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

 
Hazaribagh: जिला बल और सीआरपीएफ 22 बटालियन को संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है. इसमें प्रतिबंधित टीपीसी संगठन के एरिया कमांडर दिनेश जी उर्फ रवि के दस्ते के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार उग्रवादियों ने 29 जुलाई को पुलिस पर हुई फायरिंग की घटना व बड़कागांव के तलवार में बालूघाट में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. इसे भी पढ़ें–  राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-our-journey-is-against-the-ideology-of-bjp-and-rss-media-not-with-the-opposition/">राहुल

गांधी ने कहा, हमारी यात्रा भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ, मीडिया विपक्ष के साथ नहीं
एसपी मनोज रतन चोथे को गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुई. बताया जाता है कि एसपी को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित टीपीसी संगठन के एरिया कमांडर दिनेश जी उर्फ रवि के दस्ता के कुछ सदस्य केरेडारी थानान्तर्गत ग्राम बुंडू में छिपे हैं. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ बी-22 के सहायक समादेष्टा व थाना प्रभारी, बड़कागांव, करेडारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उस क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान ग्राम बुंडू से प्रतिबंधित संगठन टीपीसी के कुल चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम संजय करमारली, पंकज करमाली, सूरज कुमार और प्रभात कुमार हैं. सभी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने उनके पास से 315 बोर का दो देसी कट्टा, प्वाइंट 7.62 की एक पिस्टल, एक गोली, 315 बोर की 17 जीवित गोलियां, दो बाइक और पांच मोबाइल जब्त किया है. इसे भी पढ़ें– हेमंत">https://lagatar.in/hemant-biswa-sarma-said-we-demolished-al-qaeda-offices-not-madrasas/">हेमंत

बिस्व सरमा बोले, हमने मदरसे नहीं, अल कायदा के दफ्तरों को गिराया, राहुल पाकिस्तान में यात्रा निकालें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही