Search

 
 
 

हजारीबाग : कटकमसांडी मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे चरण का आगाज

 
प्रखंड क्षेत्र की 80 टीमें ले रही भाग Hazaribagh : नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के चतुर्थ चरण का आगाज शनिवार को कटकमसांडी स्टेडियम में हुआ. इसमें प्रखंड क्षेत्र की 80 टीमें भाग ले रही हैं. उद्घाटन मैच कारिवासन बनाम पबरा के बीच खेला गया. निर्णायक के रूप में फुटबॉल रेफरी गुड्डू खान उर्फ शरीफउल्लाह, विकास कुमार, रंजीत अग्रवाल, कार्तिक कुमार, गौतम कुमार और साजन कुमार सिंह थे. उद्घोषक मो मुज्जफर हुसैन ने उद्घोषणा की. इससे पहले नमो झंडा फहरा, फुटबॉल में किक मार और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शानदार तरीके से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. बतौर मुख्य अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव और विशिष्ट अतिथि बरकट्ठा के विधायक अमित कुमार यादव, हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष किशुन कुमार यादव, स्थानीय जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, प्रमुख संगीता देवी, उपप्रमुख ममता सिंह और बीडीओ बेदवंती कुमारी ने टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया. अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/four-dengue-patients-found-again-in-hazaribagh-district/">हजारीबाग

जिले में फिर मिले चार डेंगू पीड़ित मरीज
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही