Search

 
 
 

हजारीबाग: चौपारण में आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन

 
Hazaribagh: चौपारण प्रखंड में बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण आंख अस्पताल में मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन हुआ. नव भारत जागृति केंद्र की ओर से संचालित इस अस्पताल में मरीजों का ऑपरेशन फिनोलेक्स कंपनी के मुकुल माधव फाउंडेशन की ओर से किया गया. बता दें कि देश की बड़ी पाइप निर्माता कंपनी फिनोलेक्स ग्रामीण क्षेत्रों के मोतियाबिंद मरीजों के लिए सेवा कार्य करती रही है. यह कंपनी की शानदार पहल है. इसके तहत उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण आंख अस्पताल के साथ मिलकर बिहार के गया जिले के 500 मोतियाबिंद मरीजों का मुफ्त ऑपेरशन करने का जिम्मा लिया है. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-insists-on-talks-on-russia-ukraine-war-in-the-presence-of-putin-at-the-economic-forum/">पीएम

मोदी ने  इकोनॉमिक फोरम में पुतिन की मौजूदगी में रूस-यूक्रेन जंग को लेकर बातचीत पर जोर दिया
इस कार्यक्रम की शुरुआत पांच सितंबर से की गई है. इसके तहत आज16 मरीजों का ऑपरेशन के बाद छुट्टी दे दी गई. इस कार्यक्रम के तहत उन पर कैंप एरिया में प्रचार, मोतियाबिंद मरीजों की पहचान, उन्हें कैंप से लाना, हॉस्पिटल में रहना-खाना व ऑपरेशन के बाद निःशुल्क दवा देकर उसके बाद पुनः कैंप की जगह पर छोड़ने का जिम्मा है. इस कार्यक्रम में फिनोलेक्स कंपनी के प्रतिनिधि राजन कुमार, संस्था के सचिव सतीश गिरिजा, कार्यक्रम निदेशक गंधर्व गौरव, आनंद अभिनव हॉस्पिटल मैनेजर संतोष कुमार पुरी और कार्यक्रम प्रबंधक करुणा निधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– 25">https://lagatar.in/opposition-parties-will-unite-in-haryana-on-september-25-mamta-banerjee-will-join-nitish-in-the-rally/">25

सितंबर को हरियाणा में एकजुट होगी विपक्षी पार्टियां, रैली में नीतीश के साथ शामिल होंगी ममता बनर्जी!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही