Search

 
 
 

हजारीबागः गैरमजरूआ सरकारी जमीन को रैयती बना जारी कर दिया भू-स्वामी प्रमाणपत्र

 
  • कटकमदाग प्रखंड का मामला, पहले भी लगे हैं आरोप
  • अंचलाधिकारी ने जताया फर्जीवाड़े का शक
Hazaribagh: कटकमदाग प्रखंड का अंचल कार्यालय एक बार फिर चर्चा में है. इस बार सरकारी गैरमजरूआ जमीन को रैयती बनाकर उसका भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है. मामला कटकमदाग प्रखंड के  नवादा गांव के खाता संख्या 483, प्लॉट 589 का बताया जा रहा है, जो खतियान में गैरमजरूआ जंगल सरकारी भूमि दर्ज है. आरोप है इस भूमि को राजस्व कर्मचारी अमित राय, सीआई दिलीप कुमार गुप्ता और कटकमदाग अंचल अधिकारी शशि भूषण सिंह ने सुनियोजित ढंग से खाता संख्या 49, जो कि बकास्त/रैयती खाते की भूमि है. उसके साथ प्लॉट 589 गैरमजरूआ भूमि को समावेश कर भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र जारी कर दिया. [pdfjs-viewer url="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/DocScanner-Nov-30-2022-8-12-AM.pdf"

attachment_id="734502" viewer_width=100% viewer_height=800px fullscreen=true download=true print=true] इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-former-mla-and-khatiani-party-leader-amit-mahto-got-bail/">रांचीः

पूर्व विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो को मिली बेल
दूसरा मामला भी कम रोचक नहीं है, यहां तो बिना पेज नंबर/वॉल्यूम नंबर के ही भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है. आरोप है कि मौजा सलगांवा के खाता संख्या 18 प्लॉट नंबर 513 रकवा 2.50 डिसमिल का भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र बढ़नी देवी पति उत्तिम गोप के नाम से जारी कर दिया गया. जारी किये गए भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र में न तो पंजी 2 का पेज नंबर है, और ना ही वॉल्यूम नंबर. [caption id="attachment_734521" align="alignnone" width="576"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/1-54.jpg"

alt="" width="576" height="1024" /> जमाबंदी को लेकर जारी की गई नोटिस[/caption] इसे भी पढ़ें- आरोग्यम">https://lagatar.in/free-bone-and-vein-disease-mega-camp-organized-on-august-21-at-arogyam-hospital/">आरोग्यम

अस्पताल में 21 अगस्त को नि:शुल्क हड्डी व नस रोग जांच शिविर का आयोजन
[caption id="attachment_734505" align="alignnone" width="694"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/CO-शशि-भूषण-सिंह.jpg"

alt="" width="694" height="672" /> तस्वीर- सीओ शशि भूषण सिंह[/caption]

अंचलाधिकारी ने जताया फर्जीवाड़े का शक

इस मामले पर अंचलाधिकारी शशि भूषण सिंह ने कहा पहला मामला जो प्रकाश में आया है वो पहले का है. तब अंचल के एक कर्मी ने ऐसी कई गड़बड़ी की थी और मेरा फर्जी हस्ताक्षर कर कई दस्तावेज बना लिये थे. मामला संज्ञान में आने के बाद उसपर थाने में मामला दर्ज करवाया गया था, हो सकता है यह उसी सिंडिकेट का कार्य हों. वहीँ दूसरे मामले में भी मुझे किसी फर्ज़ीवाड़े का शक हो रहा है, क्यूंकि मेरे द्वारा बनायी गई व्यवस्था में दस्तावेज का मिलान कई बार होता है, तब एलपीसी जारी किया जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही