Search

 
 
 

हजारीबाग : बिजली का तार चोरी करने वाला गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

 
20 लाख रुपए से अधिक का अंडर ग्राउंड केबल और क्रेन मुजफ्फरपुर से बरामद सीसीटीवी फुटेज से गिरोह का हुआ पर्दाफाश Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस ने चोरी के 20 लाख रुपए से अधिक का बिजली केबल बरामद किया है. सदर पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसके अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है. इस मामले में बिजली विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई थी. गिरोह में हजारीबाग के साथ बिहार के भी अपराधी शामिल हैं. बिजली केबल चोरी कर बिहार के पटना और मुजफ्फरपुर ले जाया गया. जहां उसे खपाने की तैयारी की जा रही थी. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में जिला परिषद चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. इसमें क्रेन से अंडरग्राउंड केबल ट्रक में लादकर बिहार की ओर ले जाने की पुष्टि हुई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-initiative-of-mla-saryu-rai-the-work-of-construction-of-babudih-water-treatment-plant-has-been-resumed/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय की पहल पर बाबूडीह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का कार्य पुनः शुरू

सीसीटीवी फुटेज में पूरा मामला कैद

इसके बाद नगवां टोल प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. जहां से पुलिस को ट्रक नंबर मिल गया. उसके बाद ट्रैक करते हुए हजारीबाग पुलिस पटना और मुजफ्फरपुर पहुंच गई और अंडरग्राउंड केबल को बरामद कर लिया. गिरोह का खुलासा करने में सदर थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर गणेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, मनीष कुमार चंदेल आदि शामिल थे. बताया जा रहा है अंडर ग्राउंड बिजली तार उठाने के लिए उपयोग किया गया क्रेन को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि चोरी के बिजली तार को लोड करने के लिए क्रेन का उपयोग किया गया था.

गिरोह में आधा दर्जन अपराधी शामिल

इस गिरोह में हजारीबाग और बिहार के आधा दर्जन अपराधी के शामिल होने की संभावना है. पुलिस गिरोह के सदस्यों को पकड़ने पुलिस के साथ बिजली विभाग की टीम ने भी छापेमारी में मदद की. पुलिस ने बताया कि गत सप्ताह जिला परिषद चौक पर रखे अंडरग्राउंड केबल की चोरी कर ली गई थी. चोर क्रेन से उठाकर 16 चक्का ट्रक में लादकर बिहार ले गए थे. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-truck-without-challan-chips-was-caught-and-handed-over-to-the-police/">साहिबगंज

: बिना चालान चिप्स लदे ट्रक को पकड़ पुलिस को सौंपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही