Search

 
 
 

हजारीबाग : गांजे की खेती को किया गया नष्ट, दी गयी चेतावनी

 
Hazaribagh:  पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह के निर्देश पर कटकमसांडी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने नशा के सौदागरों के खिलाफ गुरुवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया. हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की. अभियान के क्रम में पुलिस ने ग्राम डीबल बांध में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती को नष्ट कर दिया. कटकमसांडी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर डिबलबान्ध में वन भूमि में अवैध रूप से हो रही गांजे की खेती को नष्ट किया गया, 150 पौधे नष्ट किए गए. खेती किसके द्वारा की गई थी, इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. इस संबंध में कटकमसांडी थाना में सनहा संख्या 23/24 दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि नशापान न केवल सेहत के लिए, बल्कि सामाजिक व्यवस्था सहित राष्ट्रीय हित को भी नुकसान पहुंचाता है. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस तरह के मादक पदार्थों के उत्पादन और सेवन से सदैव दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी. छापेमारी अभियान में कटकमसांडी थाना के पुलिस अधिकारी और जैप के जवान तथा वन विभाग के कर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-two-tractors-carrying-illegal-stone-chips-seized-warning-of-strict-action/">रामगढ़

: अवैध स्टोन चिप्स ले जाते दो ट्रैक्टर जब्त, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही