Search

हजारीबाग : जिलास्तरीय वर्ड पावर चैंपियनशिप के लिए गैरियाकरमा स्कूल की छात्रा चयनित

Barhi : हजारीबाग जिले के बरही स्थित प्राथमिक विद्यालय गौरियाकरमा की छात्रा अन्नू कुमारी का जिलास्तरीय वर्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है. वह धोबियाटांड़ निवासी राजेश कुमार वर्मा की पुत्री है.यह जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक संजय विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन पिरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया था. यह त्रिस्तरीय क्लस्टर, प्रखंड और जिलास्तर पर आयोजित किया जाता है. इस प्रतियोगिता में बरही के विभिन्न क्लस्टर स्थित प्राथमिक विद्यालयों के कई विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-trying-to-spoil-the-atmosphere-in-kadma-people-of-hindu-organization-sitting-on-dharna/">जमशेदपुर

: कदमा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धरने पर बैठे हिंदू संगठन के लोग

प्रखंड के मात्र 8 बच्चों का जिलास्तरीय प्रतियोगिता में चयन

इसमें प्रखंड से मात्र आठ बच्चों का जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है. इसमें गौरियाकरमा सीआरसी से प्राथमिक विद्यालय गौरियाकरमा की एकमात्र छात्रा अन्नू कुमारी का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है. वह पुनः ऑनलाइन जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी. वहां मात्र 15 मिनट में 40 सवालों का ऑनलाइन जवाब देना होगा. इसके बाद स्टेट टीम वीडियो चैटिंग के माध्यम से भी प्रतिभागियों का चयन करेंगे. वहां अंतिम रूप से विजेता का चयन किया जाएगा. अन्नू की इस सफलता पर गौरियाकरमा पंचायत मुखिया कुमारी मीरा, उप मुखिया प्रीति देवी, युवा समाजसेवी राजन ओम, रजनी कांत ओम, संजय वर्मा, शिक्षक संजय विश्वकर्मा सहित वरिष्ठ समाजसेवी दुलार यादव आदि ने बधाई देते हुए जिलस्तर पर अंतिम रूप से चयन होने के लिए शुभकामनाएं दी हैं. इसे भी पढ़ें :सरना">https://lagatar.in/ranchi-bandh-of-tribal-organizations-in-protest-against-sarna-flag-insult-dozens-of-supporters-arrested-released/">सरना

झंडा अपमान के विरोध में आदिवासी संगठनों का रांची बंद, दर्जनों समर्थकों ने दी गिरफ्तारी, रिहा भी हुए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp