Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: गैस टैंकर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को कुचला

Hazaribagh: झारखंड-बिहार सीमा स्थित चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा चेक पोस्ट पर शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ. यहां पर एक गैस टैंकर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान सहदुल अली अंसारी को कुचल दिया. इस हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई है. वह जैप-3 के जवान थे. जानकारी के अनुसार जवान सहदुल अली चेक पोस्ट के पास एक पिकअप वैन को रोककर उसकी जांच कर रहे थे. उसी दौरान पीछे से बरही की ओर से आ रहे अनियंत्रित गैस टैंकर ने उन्हें कुचल दिया. जवान बेंगाबाद गिरिडीह के निवासी थे. मृतक सह्दुल अली अंसारी कुछ ही दिन में सेवानिवृत होने वाले थे.
इसे भी पढ़ें– गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-jmm-mla-sarfaraz-ahmed-lobbying-for-congress-district-president-audio-viral/">गिरिडीह

: झामुमो विधायक सरफराज अहमद कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए लॉबिंग, ऑडियो वायरल
चौपारण थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने बताया कि मृत जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज गया. उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन हजारीबाग में अंतिम सलामी देने के बाद उनके शव को पैतृक निवास स्थान गिरिडीह भेज दिया गया. घटना के बाद एनएच-2 पर एक साइड से लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी नाजिर अख्तर और थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर राहत कार्य चलाते हुए यातायात को सुगम किया.
इसे भी पढ़ें– ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED

ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही