Search

 
 
 

हजारीबाग : गौतम बुद्ध और रामशोभा बीएड कॉलेज ने जीते अपने-अपने मैच, दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत

 
गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में दो दिवसीय इंटर बीएड कॉलेज वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू Hazaribagh : गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान में सोमवार को इंट्राम्यूरल कंपीटिशन के तहत दो दिवसीय इंटर बीएड कॉलेज वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू हो गया. उद्घाटन मैच में गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज मुकुंदगंज हजारीबाग और रामशोभा बीएड कॉलेज ऑफ एजुकेशन रामगढ़ अपने-अपने मैच में विजयी हुए. इन्हीं दो टीमों के बीच मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच तीन-तीन मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की 11 टीमों को आमंत्रित किया गया था. इससे पहले गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ने एसबीएम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज को तीन सेट में 2-1 और रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने रामकृष्ण शारदा आश्रम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज हजारीबाग को 2-0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनाई. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-economic-blockade-in-sail-postponed-from-august-29/">किरीबुरु

: 29 अगस्त से सेल में होने वाला आर्थिक नाकेबंदी टला

खिलाड़ियों का बढ़ाया गया हौसला

इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि उज्ज्वल भारत ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह और गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव मिथिलेश मिश्र ने विशिष्ट अतिथि के रूप में टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. मौके पर अतिथियों और प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. टूर्नामेंट में रेफरी तसलीम अंसारी मौजूद थे. सहायक प्राध्यापक एसएस माइटी की देखरेख में टूर्नामेंट शुरू हुआ. सहायक प्राध्यापिका डॉ बसुंधरा कुमारी, पुष्पा कुमारी, महेश प्रसाद, कुमारी अंजलि, गुलशन कुमार, संदीप खलखो, अनिल कुमार, रचना कुमारी, कश्यप कुणाल, दिलीप कुमार सिंह, संदीप कुमार सिन्हा आदि ने टूर्नामेंट के आयोजन में सहयोग किया. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-vice-president-of-bjp-kisan-morcha-distributed-medicine-to-prevent-eye-flu/">बेरमो

: भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष ने आई फ्लू से बचाव के लिए बांटी दवा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही